जमीन विवाद में युवक की हत्या,आरोपी के गिरफ्तारी के एसओजी कई टीमों का गठन

जमीन विवाद में युवक की हत्या,आरोपी के गिरफ्तारी के एसओजी कई टीमों का गठन

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।रविवार की सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी सीओ सदर अरविन्द सोनकर ने आसपास थानों के थानाध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर छानबीन करने में जुट।बताया जाता है कि थाना गोसाईगंज के गाजीपुर गार्डन में यह हादसा हुआ। थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह आरोपी लकी वर्मा के चाचा से एक माह पूर्व जमीन खरीदी थी।जिसका आज वे थाना गोसाईगंज के काजीपुर गाडर में जमीन का बैनामा कराने गये थे।जहाँ पर जमीन को लेकर विवाद हो गया। मृतक भूपेंद्र सिंह के परिवार के सदस्यों ने विपक्षी लकी वर्मा पर गोली चलाने का आरोप लगाया।इस संबंध मे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि फायरिंग जमीनी विवाद के चलते हुआ। बताया कि विपक्षी द्वारा किए गए फायरिंग मे जमीन क्रेता भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी लकी वर्मा के चाचा ने भूपेंद्र सिंह को जमीन बेची थी।जो आरोपी लकी वर्मा को नागवार गुजरी।इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया।आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी जी सहित कई टीमों का गठन किया गया है।शीघ्र ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *