जलजमाव से क्षेत्रवासी है परेशान जनप्रतिनिधियों का कर रहे हैं इंतजार

गोरखपुर थाना रामगढ़ ताल क्षेत्र चौकी आजाद नगर के अंतर्गत आने वाला समस्त क्षेत्र पानी के जलजमाव से त्राहिमान है करीब डेढ़ लाख की आबादी के आसपास परिवार घरों में रहने के लिए विवश है सब्जी व अन्य घरेलू जरूरत के सामानों की खरीदारी करने के बाद ही शाम को लोग अपने घर से बाहर नहीं निकलते बड़गो गांव के एक स्थानीय महिला से पूछने पर पता चला कि हम जरूरत के सामान दिन रहते ही खरीद लेते हैं क्योंकि मेरे घर के सामने इतना पानी है कि सांप बिच्छू अन्य पानी में रहने वाले जीव से रात में डर लगता है इसलिए दिन रहते ही सामानों की खरीदारी कर लेते हैं स्थिति ऐसी बन गई है कि लोग कर्फ्यू की तरह अपने घरों में कैद हैं आपको बताते चलें कि करीब डेढ़ लाख की आबादी का आम जीवन काफी नरकीय व कष्टदायक है हालांकि समस्त क्षेत्र नगर निगम के अधीन हो चुका है नगर निगम की टीम मौके पर आकर पेपर में कार्य करके पेपर में ही रिपोर्ट लगाकर बंद कर दे रहे हैं जलजमाव निकासी को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं बना पा रहे हैं वर्तमान सांसद और विधायक काफी दिनों से लापता है क्षेत्र की जनता उनका क्षेत्र में बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही है जैसे बांसगांव संसदीय क्षेत्र से कमलेश पासवान चौरी चौरा क्षेत्र से संगीता यादव सहजनवा क्षेत्र से शीतल पांडे को जनता ने जिस तरह विरोध जताया जनप्रतिनिधियों के हाथ-पांव फूलने लगे ठीक उसी तरह जनता गोरखपुर ग्रामीण व शहर के जनप्रतिनिधियों का इंतजार कर रही हैं नगर निगम से सटा हुआ क्षेत्र होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से काफी दूर है लोग काफी हैरान परेशान है जलजमाव से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है नगर निगम में आने के बावजूद भी कोई ठोस कार्य नगर निगम के तरफ से नहीं किया है थोड़ी सी हल्की बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है आखिर जनता शिकायत करें तो किस से करें कहीं कोई उचित ठोस आश्वासन या कार्यवाही जलजमाव पर नहीं हो पा रही है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *