छताई गोरखपुर/- नौसढ़ चौराहा स्थित प्रकाश टावर गोरखपुर में फ्यूचर प्लैनेट एकेडमी की एक और शाखा का शुभारंभ बैदिक़ मन्त्रो,हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। संस्था के निदेशक एवं प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि इस संस्था द्वारा IAS,PCS,SSC सहित अन्य सभी गौरमेंट जॉब में सफलता दिलवाने के लिए दिल्ली एवं प्रयागराज के कुशल टीम द्वारा क्लासेज एवं मैटेरियल उपलब्ध करवा उनके भविष्य को निखारने के प्रयास किया जाता हैं। अबतक इस संस्था से सैकड़ों बच्चों को सरकारी नौकरी प्राप्त हो चुकी है।वह जल्द ही ग़रीब और असहाय बच्चों के लिए एक नि:शुल्क शाखा स्थापित करेंगे ताकी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सके ।
उक्त अवसर पर नैमिष त्रिपाठी, शचीन्द्रनाथ मिश्रा, लाडले,प्रदीप चौधरी, मुकेश गुप्ता, राहुल यादव, रविन्द्र चौधरी, परमहंस,संजय यादव, भुवनेश्वर प्रताप,अर्जुन, गंगा साहनी,राजू गुप्ता आदि दर्जनों सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।

