जश्न रियल्टी ने ‘ह्यूमैनिटी इनिशिएटिव’ के अंतर्गत कंबल वितरण अभियान आयोजित किया
लखनऊ :जश्न रियल्टी द्वारा ह्यूमैनिटी इनिशिएटिव के अंतर्गत जरूरतमंद श्रमिकों एवं लोगों के लिए कंबल वितरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जश्न एलीवेट रेजिडेंशियल साइट पर संपन्न हुआ, जिसमें ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 1,000 श्रमिकों को गर्म कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर जश्न रियल्टी के प्रबंध निदेशक श्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की पहल कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और समावेशी विकास के मूल्यों को दर्शाती है।
“वॉर्म ब्लैंकेट्स, वॉर्म हार्ट्स – शेयर ए स्माइल, केयर ए लॉट”
थीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जश्न रियल्टी की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई और लाभार्थियों तक सहयोग एवं सहानुभूति पहुंचाई।
कार्यक्रम की सराहना स्थानीय समुदाय द्वारा की गई, जो प्रति वर्ष जश्न रियल्टी की सकारात्मक और मानवीय सोच को साकार रूप से दर्शाती है

