जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त इच्छुक अभिभावको को अवगत कराया है कि जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय मटियारी तथा गोविन्दपुर में अवशेष सीटो पर इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों को प्रवेश फार्म भरकर परीक्षा में सम्मिलित करा सकते

जौनपुर 22 मई, 2024 (सू0वि0)- जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त इच्छुक अभिभावको को अवगत कराया है कि जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय मटियारी में कक्षा 07 में 08 सीटे, कक्षा 08 में 17 सीटे तथा जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय मनिहा गोविन्दपुर में कक्षा 08 में 08 सीटे रिक्त हैं। उक्त कक्षाओ में प्रवेश हेतु जिन अभिभावको ने फार्म प्राप्त कर लिया है, की प्रवेश परीक्षा 27 मई 2024 पूर्वान्ह 11.00 बजे अनिवार्य रूप से जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय मटियारी व मनिहा गोविन्दपुर में उपस्थित होकर प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करे, जिससे कि उनका प्रवेश नियमानुसार लिया जा सकें। नामांकन के अतिरिक्त इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों को प्रवेश फार्म भरकर परीक्षा में सम्मिलित करा सकते है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 29 मई 2024 को घोषित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *