जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा,अयोध्या में आज उप कृषि निदेशक कार्यालय अयोध्या के द्वारा  मिलियन फार्मर स्कूल (किसान पाठशाला)का योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का आयोजन का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा अयोध्या में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार त्रिपाठी उप कृषि निदेशक अयोध्या के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में विशेष रुप से कृषि विभाग के समस्त विकास खंडों के एटीएम, बीटीएम, ट्रेनिंग असिस्टेंट एवं अन्य कृषि से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे । जिला कृषि अधिकारी श्री बी के सिंह के द्वारा उपरोक्त प्रशिक्षण की कराए जाने की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई । अपने अध्यक्ष जी संबोधन में डॉक्टर त्रिपाठी द्वारा विशेष रुप से किसान पाठशाला में पढ़ाई जाने वाली प्रतिदिन की रूपरेखा के विषय में प्रशिक्षणार्थियों को उसकी तकनीकी जानकारियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई गई । साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम सभा में पराली प्रबंधन पर विशेष रूप से प्रबंधन किया जाए,किसी भी दशा में  पराली को जलाने से रोका जाए। साथ ही डॉक्टर त्रिपाठी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि किसान भाई एक ट्राली पराली लेकर के आएं और गौशाला से उसके बदले एक ट्राली गोबर ले जाकर अपने खेतों की मृदा शक्ति को भी बढ़ाएं ,इस प्रकार से पराली का प्रबंधन एवं जैविक खाद का भी प्रबंधन खेतों में सुनिश्चित हो सकेगा एवं विभाग के द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में भी उनको अवगत कराया और बताया कि किसानों में इसकी व्यापक प्रचार और प्रसार किया जाए जिससे किसान लाभान्वित हो सके। जिला उद्यान अधीक्षक बी पी सिंह द्वारा उद्यान विभाग के द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को यह कहते हुए अवगत कराया कि जहां भी प्रशिक्षण कराया जाए वहां पर कृषि उद्यान से संबंधित समस्त योजनाओं के बारे में भी उनको अवगत कराया जाए, जिससे कि विभाग की कार्य योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी प्राप्त हो सके एवं उसका लाभ प्राप्त कर सकें। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ शशिकांत यादव के द्वारा प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर डीडी सिंह श्री पंकज कुमार सिंह केंद्र के अन्य कर्मचारी इंजीनियर रवि शंकर, शिव शंकर सिंह एवं सुनील सिंह  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *