उमाकान्त श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
शाहजहांपुर : – – हनुमान जंयती के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने हनुमतधाम पहुँचकर पूजा अर्चना करने के बाद भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। तथा हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमतधाम पर की गयी सजावट व लाइटिंग को कैबिनेट वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिखाया । जिसकी जिलाधिकारी ने सराहना की इस अवसर पर हनुमत धाम के मन्दिर परिसर में काफी संख्या में श्रंद्धालुओं की भीड़ जमा थी ।तथा भण्डारे में आये श्रद्धालुओं को मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भण्डारे का प्रसाद वितरण किया । तथा प्रसाद वितरण करने के बाद मंत्री ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ स्वयं भी भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विधायक मानवेन्द्र सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के कई अन्य विधायक व मंत्रीगण भी मौजूद रहे ।

