बैठक में सदस्यों के मध्य ट्रांसजेंडर कल्याण और उनको समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित करने के लिए चर्चा किया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें शिक्षा, रोजगार, आवास और स्वास्थ्य सहित आधारभूत सुविधाएं शासन की मंशा के अनुरूप उपलब्ध कराने के लिए वार्ता की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि ट्रांसजेंडर के प्रति हम सभी को सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने माननीय उपाध्यक्ष उ०प्र० को आश्वासन दिया कि शासन प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जाएगा और आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा जिससे किन्नर समुदाय के प्रति सम्मानित व्यवहार और आचरण करें, जिससे वे बिना किसी भय के अपनी शिकायत व समस्याएं रख सकें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। ———-

