जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के कुशल निर्देशन

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के कुशल निर्देशन में 08 जनवरी, 2026 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत थाना-जफराबाद पर विवाह से सम्बन्धित पक्ष (ब्राम्हण, मौलवी, काजी, टेन्ट हाउस, डी0जे0, विडियो रिकार्डिंग, हलवाई, मैरेज हॉल व स्थानीय पत्रकारों के साथ) विधिक जागरूकता, जागरूकता हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ का आयोजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य बाल विवाह के घटनाओं को रोकना, समुदाय स्थल पर शून्य सहनशीलता का वातारण विकसित करना तथा कानूनों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से बालिकाओं एवं बालकों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय द्वारा बाल विवाह कुरीति के इतिहास, सामाजिक कुरीति का परिचय एवं बाल विवाह हेतु अब तक बने हुये कानून जैसे, बाल विवाह निरोधक अधिनियम 1929 से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के बारे मे विस्तार से बताया।
बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में बताते हुये बताया गया कि कैसे बाल विवाह की जानकारी होने पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर काल करके बाल विवाह को रूकवाया जा सकता है। 1098 पर कॉल करने पर बाल विवाह के शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। बाल विवाह से बच्चों को होने वाले नुकसान के बारे में भी समाज को अवगत कराया गया और आवाह्न किया गया कि बाल विवाह मुक्त जौनपुर की शुरूआत आप अपनी ग्राम पंचायत से करें और 2026 में एक भी बाल विवाह न होने दें। उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर बोलें कि कोई भी बाल विवाह हमारे क्षेत्र में नही होगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बाल विवाह न होने देने हेतु सभी लोगों को शपथ भी दिलवाई गयी, साथ ही बाल विवाह के सम्बन्ध में जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त में थानाध्यक्ष, जफराबाद प्रकाश शुक्ला द्वारा सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

——–
जौनपुर, 09 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

फसल को कीटो से बचायेगी सोलर लाइट ट्रैप 75 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगी

जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के किसान भाईयों से अपील किया है कि वर्तमान समय में फसलों को कीटो से बचाने के लिए किसानों को कीटनाशक रसायनों का छिड़काव नही करना पडेगा। इसके लिए कृषि विभाग (कृषि रक्षा अनुभाग) द्वारा सोलर लाइट ट्रैप की व्यवस्था की है। जनपद में किसानों को खेतों में लगाने हेतु 2000 लाइटें मिली है और किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर दी जायेगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण कराना होगा। फसल को कीटों से बचाने के लिए जिस रासायनिक दवा का छिड़काव किया जाता है वह फसलों के पोषक तत्वों को नष्ट कर देती है। अब खेतों में सौर ऊर्जा से संचालित लाइट ट्रैप से हानिकारक कीटों को नष्ट किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिलें में 2000 सोलर लाइटें आयी है यह पंजीकरण वाले किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर दी जायेगी। खेतों के बीच में इस सोलर लाइट को लगाया जायेगा। रात में यह सोलर लाइट जलेंगी तो लाइट के पास कीट आयेंगें लाइट के नीचे की तरफ काफी बड़ा बाक्स की तरह एक टै्रप लगा रहेगा इस टै्रप में पानी भरने के बाद डीजल डालना होगा लाइट के पास आने-वाले कीट उस ट्रैप में गिरकर मर जायेंगे। जिले के प्रत्येक विकास खण्ड में कृषि रक्षा इकाई केन्द्रो पर सामयिक कृषि रसायन खरपतवारनाशक रसायन में 50 प्रतिशत बायोपेस्टीसाइड में 75 प्रतिशत तथा सोलर लाइट ट्रैप फेरोमेन ट्रैप आदि पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *