जौनपुर 30 जनवरी 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत युवाओं को ऋण दिए जाने के संदर्भ में कुल प्राप्त आवेदन एवं प्रेषण का बैंकवार समीक्षा की तथा पात्र युवाओं को अविलंब ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत प्रदेश में प्रतिवर्ष 01 लाख युवाओं को बिना गारंटी 5 लाख तक ऋण दिए जाने की योजना है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को माह मार्च तक 50 प्रतिशत तक सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत बड़े कृषकों को लोन दिया जाए।
जिलाधिकारी ने निजी औद्योगिक पार्कों के विकास की योजना, निवेश मित्र पोर्टल के अंतर्गत लंबित प्रकरण की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में हस्ताक्षरित एमओयू की प्रगति की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी फैक्ट्री में श्रमिकों को जो भी समस्या आ रही हैं उन पर संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में श्रमिकों का शोषण नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उपायुक्त उद्योग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उद्यमीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

