जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों से सम्बन्धित मकान

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों से सम्बन्धित मकान सूचीकरण गणना ब्लाक (एचएलबी क्रिएशन) के गठन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 01.03.2026 को 03 पालियों में (पूर्वान्ह 10:00 बजे से 11:00 तक एवं पूर्वान्ह 11:30 बजे से अपरान्ह 12:30 तक तथा अपरान्ह 01:00 बजे से अपरान्ह 02:00 तक) कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह, जौनपुर में आयोजित हुआ।
जिसमें जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी, डॉ0 दिनेश चंद्र एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा व सांख्यिकीय अन्वेषक, ग्रेड-2 (जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि) युवराज गर्ग, द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर एवं चार्ज अधिकारी (तहसीलदार एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) व सहायक चार्ज अधिकारी (समस्त तहसील / न०पा०प०) एवं तहसील स्तर से लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व नगर पालिका परिषद स्तर से राजस्व निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक तथा नगर पंचायत स्तर से टैक्स कलेक्टर, जनपद जौनपुर को प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त प्रशिक्षण में 735 कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। युवराज गर्ग द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकानसूचीकरण गणना ब्लाक के गठन के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से पी०पी०टी० के माध्यम से समस्त बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि उक्त कार्य को अनिवार्य रूप से दिनांक 08 मार्च, 2026 तक शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी, द्वारा समस्त कर्मियों से अपेक्षा किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक मकानसूचीकरण ब्लाक के गठन का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाय।

अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
————-
जौनपुर 01 मार्च 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा रंगभरी होली त्यौहार तथा रमजान माह के नमाज को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल संपन्न कराने हेतु शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद को 07 सुपरजोन, 28 जोन तथा 161 सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण की ड्यूटी लगाई गई है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर के प्रभारी अधिकारीगण आगामी त्यौहार के दृष्टिगत दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए संयुक्त रूप से अपने-अपने सेक्टर में सतत भ्रमणशील होकर त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु उत्तरदायी होंगे।
————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *