*जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने राम भक्तों के दर्शन की व्यवस्था को लेकर किया निरीक्षण*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में दर्शनार्थियों को श्रीराम लला के और भी सुगमता दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मंदिर के प्रमुख संपर्क मार्ग श्रीराम जन्मभूमि पथ, मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार सिंह द्वार, दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं के निकास मार्ग सहित पिलग्रिम फैसिलिटी सेंटर (पीएफसी) आदि का किया निरीक्षण। इस दौरान जिला अधिकारी ने दर्शनार्थियों को दर्शन की सुविधा को और सुगम बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संपूर्ण क्षेत्र में साफ सफाई की नियमित अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के संबंध में भी संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीएफसी में दर्शनार्थियों के समान एवं जूते चप्पल आदि को रखने की व्यवस्था को और भी बेहतर करने के संबंध में भी ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

