अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
आज दिनांक 16 अगस्त सोमवार को भवदीय पब्लिक स्कूल में ‘भवदीय शूटिंग रेंज’ का उद्घाटन बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के प्रबंधक डाॅ॰ अवधेश वर्मा तथा निदेशिका डाॅ॰ रेनू वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को पुष्प-गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने फीता काटकर ‘भवदीय शूटिंग रेंज’ का उद्घाटन किया।इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि शैलेष पाण्डेय एस.एस.पी. अयोध्या, दीपक दूबे अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग कोच, मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह बिष्ट, आर.के. राय सी एफ ओ. अयोध्या फायर विभाग, जिला रायफल क्लब के नेशनल कोच शनि कुमार वर्मा, पूर्व सी.एम.ओ. डाॅ॰ हरिओम श्रीवास्तव, सी.ओ. अयोध्या राजेश राॅय, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सिंह, मदन मोहन त्रिपाठी निदेशक बाल विद्या मंदिर अयोध्या, श्रीमती रजनी गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक आफ़ बड़ौदा आदि गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।भवदीय स्कूल के प्रबंधक डाॅ॰ अवधेश वर्मा ने बताया कि यह जिले की पहली शूटिंग रेंज है, जिसमें 10 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के उम्र के लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण केन्द्र में विद्यालय के बच्चों के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के बच्चे भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों के अतिरिक्त शूटिंग प्रशिक्षण में वाह्य व्यक्ति भी भाग ले सकते है।इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पाण्डेय ने अयोध्या जनपद की प्रथम शूटिंग रेंज शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी अयोध्या ने शूटिंग के क्रमिक विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने ओलंपिक में भी शूटिंग में स्वर्ण पदक पाने वाले अभिनव बिन्द्रा को याद करते हुए अन्य उपलब्धियों की भी चर्चा की। प्रबंधक डाॅ॰ अवधेश वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष पी.एन. वर्मा, प्रधानाचार्य एम.डी. ओझा उप प्रधानाचार्या श्रीमती नीता मिश्रा तथा भवदीय ग्रुप के मैनेजर एडमिन अतुल श्रीवास्तव ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन में विद्यालय की जूनियर कोआर्डिनेटर सुश्री भव्या सक्सेना ने किया।कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, खेल शिक्षक अनूप कुमार, श्रीमती धारणा पाण्डेय, सुश्री दीपा वर्मा, सुश्री आलिया अंसारी, आलोक ठाकुर, सुश्री फराह फ़ातिमा, श्रीमती दीपमाला वर्मा, वित्त अधिकारी मज़हर अब्बास ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के अंत में स्कूल की उप प्रधानाचार्या श्रीमती नीता मिश्रा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

