जोधपुर से 6 क्विंटल शुद्ध देशी घी अयोध्या के लिए हुआ रवाना

6 क्विंटल शुद्ध देशी घी जोधपुर से अयोध्या हुआ रवाना

अयोध्या।(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता) 6 क्विंटल शुद्ध देशी घी जोधपुर से अयोध्या रवाना हुई,9 वर्षों की तपस्या से संचित, 108 कलशों में भरे, देशी गायों के, 600 किलो शुद्ध देशी घी से अखंड ज्योति जलेगी। राम लला की प्रथम आरती होगी और हवन में आहुतियां‌ होगी।ये गौ घृत जोधपुर के पास बनाड़ में महर्षि संदीपन राम धाम गौशाला से कार्तिक पूर्णिमा के दिन गत सोमवार को अयोध्या रवाना तो हो गयी।किंतु, ट्रेन, बस या कार में नहीं अपितु, बैलों द्वारा संचालित पांच सुसज्जित रथों में गौशाला के संचालक महर्षि संदीपन महाराज के नेतृत्व में 1100 से अधिक किमी की यह दूरी 21 दिनों में पूरी होगी।रथों में 108 शिवलिंग भी अयोध्या आ रहे हैं।अयोध्या के लिए समारोह पूूर्वक रवाना हो कर मार्ग में सैकड़ों गांवों में इनका दर्शन पूजन अर्चन भी हो रहा है। यह राम धाम गौ घृत यात्रा आज जयपुर पहुंच रही है। गत 9 वर्षों से इन गायों को सिर्फ हरा चारा, सूखा चारा व पानी ही देकर अन्य बाहरी खाद्य पदार्थों से दूर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *