जौनपुर :जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से जिला अस्पताल सदर में कि गयी मुलाकात
आज दिनांक 12.08.2025 को श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना खेतासराय क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से जिला अस्पताल, सदर में मुलाकात की व घायलों का हालचाल लिया, उनके उपचार की व्यवस्था के सम्बन्ध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही घायलों व उनके परिजनों को हर सम्भव सहायता व त्वरित इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मौके पर मौजूद चिकित्सकों को घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने हेतु निर्देशित किया।

