जौनपुर थाना केराकत पुलिस द्वारा 01 अवैध चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर थाना केराकत पुलिस द्वारा 01 अवैध चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा–निर्देशन में केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त निखिल पाल पुत्र लालचन्द पाल निवासी पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर को पसेवा मोड़ थाना केराकत जनपद जौनपुर के पास से दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त निखिल पाल उपरोक्त के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/24 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.निखिल पाल पुत्र लालचन्द पाल निवासी पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 369/24 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना केराकत जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
1.01 अवैध चाकू
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 जयदीप थाना केराकत जनपद जौनपुर
2.हे0का0 नन्दलाल यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर
3.हे0का0 पवन यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *