थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की एक मो0सा0 व एक तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह मय हमराह का0 हरेन्द्र कुमार व का0 अंकित सिंह थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र मे मामूर होकर पिलखिनी पुलिया के पास संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त शनि यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी असवारा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को एक चोरी की मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस व एक तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 27.02.2025 को समय 02.41 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 042/2025 धारा 2(30)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1.शनि यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी असवारा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष ।
*बरामदगी –*
1.एक तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
2.एक चोरी की मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस नम्बर UP65EL1680 ।
*आपराधिक इतिहास –*
1.मु0अ0सं0 42/25 धारा 2(30)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 215/23 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1.थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.का0 हरेन्द्र कुमार थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4.का0 अंकित सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

