जौनपुर में अधीक्षण अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 लोनिवि राजेश राव द्वारा दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में प्रकाशित दो महीने में उखड़ गई 70 लाख रुपये से बनी सड़क शीर्षक से छपी खबर का किया गया खण्डन
जौनपुर 24 सितम्बर, 2024 (सू0वि0)- अधीक्षण अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 लोनिवि राजेश राव ने दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में प्रकाशित दो महीने में उखड़ गई 70 लाख रुपये से बनी सड़क इस खबर का खण्डन करते हुए अवगत कराया है कि गौराबादशाहपुर बारी पवनी पेसारा मार्ग के किमी० 1 से दखान अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग का लेपन स्तर तक निर्माण कार्य मार्च 2023 में इस खण्ड द्वारा पूर्ण कराया गया है जिसे पूर्ण हुए 1.5 वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है। इस प्रकार मार्ग के 2 माह पूर्व बनने की भ्रामक है।
उक्त मांर्ग मार्च 2028 तक डीएलपी में है। अत्यधिक तेज वर्षा के कारण ह्यूम पाइप के पास मिट्टी कटान होने से मार्ग की लेपित सतह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके मरम्मत का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है जिसे शीघ्र ही पूर्ण करा दिया जाएगा। मार्ग के शेष भाग की दशा वर्तमान में ठीक तथा संतोषजनक है।

