जौनपुर 03 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली एवं सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में नियत कार्यक्रम के अनुसार नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 के स्थान पर अब 07 जनवरी, 2025 को किए जाने के निर्देशन दिए गये है।

