*भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू का दुःखद निधन, जिले में शोक की लहर*
*जौनपुर।* पूर्व सांसद स्व० राजकेशर सिंह के पुत्र भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू का लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बब्बू सिंह के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले के निवासी भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू का इलाज चल रहा था, मंगलवार को अचानक निधन हो गया।

