जौनपुर :यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 35 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 05 बसों को सीज किया गया तथा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया-*
अवगत कराना है कि आज दिनांकः14.08.2025 को शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विवेक सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर के मुख्य स्थान जेसिज चौराहा, पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही कर 35 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 05 बसों को सीज किया गया ।

