जौनपुर:थाना मीरगंज, एस0ओ0जी0 गामा टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

*प्रेस विज्ञप्ति*

थाना मीरगंज, एस0ओ0जी0 गामा टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 09 एन्ड्रायड मोबाईल फोन तथा 1440/- नगद रुपया बरामद किया गया

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी श्री पवन कुमार मिश्र पुत्र पारसनाथ मिश्र निवासी असवाँ थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ने थाना स्थानीय पर सूचना दिया कि दिनांक-31.7.25 /01.08.25 दिन बृहस्पतिवार की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा आवेदक के घर के मेन गेट की सिटकनी खोलकर कमरे के अन्दर रखे बैग उठा ले गये जिसमे सोने की चैन, सोने की टफ 01 जोड़ा , एक जोड़ी चाँदी का पायल एवं 8500 रू नगद व तीन मोबाइल जसमे एक रेडमी , एक सैमसंग व एक मोटो जी 85 IMEI No. 358261422065512/520 है । जिसमे रेडमी मे 7080947780 नं0 का सिम था । की सूचना पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 102/2025 धारा 305 BNS पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष मीरगंज द्वारा स्वयं एवं थाना मीरगंज की क्राइम टीम व अन्य टीम घटना के अनारण हेतु प्रयासरत थी।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
थानाध्यक्ष मीरगंज के नेतृत्व में दिनांक-18/19.08.2025 की रात्रि में थाना अन्तर्गत हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु चेकिंग कर रहा था कि मुखबिर खास द्वारा आकर बताया गया कि दिनाँक 31.7 व 01.08.2025 की रात्रि को ग्राम अंसवा पवन मिश्रा के घर जो चोरी हुई थी उस घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण चोरी की मोबाईलो के साथ रेलवे क्रासिंग जघई के बगल मे प्राईवेट बस स्टैण्ड के पास लकड़ी के टाल के ग्राउन्ड में बैठे हैं मुखबिर खास की सूचना पर बताये गये स्थान पर पहुँचकर एक बारगी दबिश देकर 03 चोरो को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर 1. श्यामू सरोज पुत्र श्याम बाबू सरोज निवासी सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही 2. शिवशंकर सरोज उर्फ भालू पुत्र चुर्री सरोज निवासी सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही, 4. मालिक पाण्डेय पुत्र स्व0 राधेश्याम पाण्डेय निवासी ग्राम सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही बताये, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 09 एण्ड्राएड मोबाइल फोन तथा 1440 नगद रुपया बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 317(4) बीएनएस की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. श्यामू सरोज पुत्र श्याम बाबू सरोज निवासी सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 22 वर्ष ।
2. शिवशंकर सरोज उर्फ भालू पुत्र चुर्री सरोज निवासी सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. मालिक पाण्डेय पुत्र स्व0 राधेश्याम पाण्डेय निवासी ग्राम सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 26 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
*1.श्यामू सरोज पुत्र श्याम बाबू सरोज निवासी सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 22 वर्ष ।*
1.मु0अ0सं0 – 071/2023 धारा 411/414 भा0द0वि0 थाना औराई जनपद भदोही ।
2.मु0अ0सं0 – 072/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना औराई जनपद भदोही ।
3.मु0अ0सं0 – 102/2025 धारा 305/317(2)/317(4) बीएनएस थाना मीरगंज जौनपुर।-
*2.शिवशंकर सरोज उर्फ भालू पुत्र चुर्री सरोज निवासी सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 20 वर्ष ।*
1.मु0अ0सं0 – 102/2025 धारा 305/317(2)/317(4) बीएनएस थाना मीरगंज जौनपुर।
*3.मालिक पाण्डेय पुत्र स्व0 राधेश्याम पाण्डेय निवासी ग्राम सर्रोई बाजार थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 26 वर्ष ।*
1.मु0अ0सं0 – 102/2025 धारा 305/317(2)/317(4) बीएनएस थाना मीरगंज जौनपुर।
*बरामदगी-*
1- 09 एन्ड्रायड मोबाईल फोन किमत करीब 2 लाख रुपये
2. 1440 नगद रुपया

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-*
1.एसओ विनोद कुमार अंचल थाना मीरगंज जनपद जनपद जौनपुर ।
2.एस0ओ0जी0 गामा टीम जनपद जौनपुर ।
3.सर्विलांस टीम जनपद जौनपुर ।
4. उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
5.हे0का0 शुभम कुमार यादव, का0 रघुराज सिंह,का0 रणजीत सिंह,का0 राजू चौहान का0 अरविन्द सिंह थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *