थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वारन्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर : पुलिस अधीक्षक , डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा वारंटी/वांछित आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा वारन्टी अभियुक्तों 1.राजेश मिश्रा पुत्र तुलसी मिश्रा निवासी पचवल थाना रामपुर जनपद जौनपुर व 2. रवि दूबे पुत्र गया प्रसाद निवासी पचवल थाना रामपुर जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0-1283/24 धारा 323/504 भादवि थाना रामपुर जौनपुर को आज दिनांक 11.10.2024 को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
*वारंटी अभियुक्तों का विवरण*
1. राजेश मिश्रा पुत्र तुलसी मिश्रा निवासी पचवल थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
2. रवि दूबे पुत्र गया प्रसाद निवासी पचवल थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 अजय कुमार शर्मा प्र0चौ0 सिधवन थाना रामपुर जौनपुर।
2. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना रामपुर जौनपुर।
3. हे0का0 आशीष कुमार सिंह थाना रामपुर जौनपुर।

