थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्त को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
जौनपुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्त क्रमशः 1.कलीम पुत्र जब्बार निवासी ग्राम रामनगर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर 2.महताब पुत्र उस्मान खान निवासी ग्राम रसूलपुर दियरा थाना बेवाना जनपद अम्बेडकर नगर को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ भिन्न- भिन्न स्थान व समय मे मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 117/ 2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कलीम पुत्र जब्बार निवासी ग्राम रामनगर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर व मु0अ0सं0 118/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 2.महताब पुत्र उस्मान खान निवासी ग्राम रसूलपुर दियरा थाना बेवाना जनपद अम्बेडकर नगर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*आपराधिक इतिहास-*
*1.कलीम पुत्र जब्बार निवासी ग्राम रामनगर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर।*
1.मु0अ0सं0-117/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-129/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर।
*2.महताब पुत्र उस्मान खान निवासी ग्राम रसूलपुर दियरा थाना बेवाना जनपद अम्बेडकर नगर।*
1.मु0अ0सं0-118/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
02 नाजायज तमंचा .315बोर मय 02 जिंदा कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-*
1.श्री दीपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 सैयद हसन जाफर रिजवी सिंह उ0नि0 प्रशान्त कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना शाहगंज जौनपुर।

