जौनपुर:भगवान श्री चित्रगुप्त महराज जी की भव्य शोभायात्रा दो नवंबर 2024 शनिवार को नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल के मैदान से अपराह्न 3 बजे निकलेगी

जौनपुर। भगवान श्री चित्रगुप्त महराज जी की भव्य शोभायात्रा दो नवंबर 2024 शनिवार को नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल के मैदान से अपराह्न 3 बजे निकलेगी
। इस आशय की जानकारी जानकारी देते हुए शोभायात्रा के संयोजक/प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाअध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव जी के आवास पर एक बैठक दौरान यह निर्णय लिया गया। यह शोभायात्रा नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल के मैदान से कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल ओलन्दगंज होते हुए रूहट्टा में स्थित श्री चित्रगुप्त मन्दिर ( श्री चित्रगुप्त धर्मशाला) तक जाएगी। श्री चित्रगुप्त मन्दिर पर भगवान का पूजन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस शोभायात्रा में कायस्थ समाज सभी संस्था के साथ साथ सभी धार्मिक व सामाजिक संस्था के लोग सम्मिलित होगे।
सभी कलमकारो से आग्रह है कि इस शोभायात्रा में अपनी सहभागिता अवश्य दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *