ज्ञानी लोग ईश्वर को ढूँढते हैं और ईश्वर अपने भक्तों को ढूँढते हैं
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सर्वोदय नगर स्थित विंध्यवासिनी होटल में साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन रिसिया बहराईच के मित्तल परिवार द्वारा किया जा रहा है। आज कथावाचक आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने भगवान इंद्र और दधीचि के बीच हुई वार्तालाप के बारे मे बताया और कैसे दधीचि ने अपनी अस्थियों को इंद्र को दान कर दी। आचार्य श्री मिश्रा ने कहा कि ज्ञानी लोग ईश्वर को ढूँढते हैं और ईश्वर अपने भक्तों को ढूँढते हैं। भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए आचार्य श्री ने कहा कि बुराई का पुरजोर विरोध करना चाहिए। जो धर्म मार्ग पर चलता है भगवान उसकी रक्षा करते हैं।भागवत कथा प्रतिदिन शाम 3 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7 बजे तक चलेगी। सभी मित्र बंधुओं से अनुरोध है कि कथा का श्रवण कर आनंद उठाये। 3 जनवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सर्वश्री राम अवतार अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, सत्यनारायण अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, केनरा बैंक के महाप्रबंधक आलोक अग्रवाल,विकास अग्रवाल, केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सर्व मित्र भट्ट सहित सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।

