बलिया के फेफना थाना पुलिस का अनयिंत्रित वाहन सिंहाचवर चट्टी पर रविवार रात को सड़क के किनारे एक झोपड़ी में जा घुसा। इसमें झोपड़ी में सो रहे मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एडिशनल एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। वाहन में शराब की बोतल मिलने के बाद वहां पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित थे। उनका कहना था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे।

