टीडी महिला महाविद्यालय की सेविकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु महाविद्यालय से निकाली गई रैली

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर में आज 15/3/2023 को टीडी महिला महाविद्यालय की सेविकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु एक रैली महाविद्यालय से निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महाविद्यालय के प्रांगण में समाप्त हुई जिसमें स्वयंसेविकाए “बेटी को सम्मान दो, बेटे जैसा प्यार दो ” बेटी खून की पेटी का नारा और जोर से लगा कर अपने बस्तियों के लोगों को जागरूक कर रही थी आज बौद्धिक सत्र में योग गुरु हेमंत जी व श्रीमती सीमा द्विवेदी द्वारा अनुलोम विलोम प्राणायाम एवं विभिन्न प्रकार के योग आसनों का योगाभ्यास कराया तथा कहा कि स्वास्थ्य धन है और स्वास्थ्य के लिए हमें नियमित योगाभ्यास करना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है जो आज के परिवेश के लिए आवश्यक है कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजीव सिंह ने किया व अतिथियों का धन्यवाद डॉ रीता सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *