ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में चालक घायल

 

मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सतहरिया पुलिस चौकी के निकट गुरुवार की शाम ट्रक एवं ट्रेलर में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में चालक जहां गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई तथा दो भैंस भी घायल हो गई ।

मछली शहर की ओर से ट्रक सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री में माल लोड करने के लिए जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे ट्रक चालक असंतुलित होकर सड़क किनारे बंधी भैंस को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई । ट्रक की टक्कर से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो भैंस घायल हो गई । घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना में घायल ट्रक चालक अरविंद सिंह को उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *