ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर दो की मौत
सुल्तानपुर/ घर से दवा लेने जा रही महिला हुई हादसे का शिकार। ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,हादसे में दो की मौत। पूरा मामला करौंदीकला थानाक्षेत्र के करनवल बाजार का। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शारदेंदु द्विवेदी,मां बेटे की डेड बाडी भेजी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए। थानाध्यक्ष शारदेंदु द्विवेदी बोले,पीएम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आवश्यक विधिक कार्रवाई। प्रार्थना पत्र मिलने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा।

