डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है:अखिलेश यादव

 

सपा गठबंधन प्रदेश की 400 सीटों पर कब्जा करने जा रही है:अखिलेश यादव

जौनपुर।दो दिवसीय जौनपुर दौरे पर मंगलवार को पहुँचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से उतरते ही पत्रकरो से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। दोनों इंजन आपस में टकरा गए हैं और अब जनता की निगाहें समाजवादी पार्टी की ओर टिकी हुई हैं। सपा गठबंधन प्रदेश की 400 सीटों पर कब्जा करने जा रही है। यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है तो वहीं बेटियों की इज्जत, आबरू भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। किसानों के आंदोलन ने इस सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। जिस तरह से केंद्र की बीजेपी सरकार ने तीनों काले कानून वापस लिए उसने इस बात को साबित कर दिया है कि अब भाजपा के दिन खत्म होने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भव्य उद्घाटन के मौके पर दिए गए उस बयान पर कहा कि हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार किया। अखिलेश यादव बोले की गांधी के हत्यारे को समर्थन करने वाली पार्टी अब हमें राष्ट्रपिता के सपने पूरा करने की बात कह रही है। बयान दे कर लोगों को भ्रमित कर रही है। सभी लोग जानते हैं कि गांधी की विचारधारा से भाजपा का कोई भी लेना देना नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से छोटे-छोटे दलों ने गठबंधन कर सपा का साथ दिया है उसे यह बात साबित हो गई है एक बार फिर 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज से जौनपुर में समाजवादी विजय रथ चल रहा है।समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलें और उनके साथ मिलकर के आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बदलाव हो। सपा पार्टी कोशिश है कि सभी को साथ लाकर के और आप सब का भी सहयोग लेकर उत्तर प्रदेश में बदलाव बदलाव किया जाय।इसके लिए समाजवादी पार्टी का विजय रथ लगातार जनता के बीच में चल रहा है। जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने पिछले चुनाव में जो वादे किए गए थे भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र रखा था आज वो समय पूरा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को अपने पांच साल पहले के संकल्प पत्र को दोबारा देखना चाहिए पहले जो उनकी घोषणा थी कि किसानों की आय दोगुनी होगी इस समय जहां महंगाई बढ़ गई है लोगों की आमदनी कम हुई है बचत है नहीं तो कमाई जब नहीं बची है और अगर हम आकलन करें तो आज सभी की कमाई आधी हो गई है और महंगाई दुगनी हो गई है। जब महंगाई दुगनी होगी और कमाई आदि होगी तो खुशहाली कहां से आएगी। क्या आज के समय में किसानों को खाद मिल रहा है यूरिया मिल पा रहा है किसान किसानों की खेती और किसानों को बर्बाद करने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुआ है। कॅरोना के समय में अगर किसान ने खेत में काम ना किया होता तो आज देश की अर्थव्यवस्था और बेकार हो गई होती। पहले तीन कानून लाए गए बड़े पैमाने पर किसानों का अपमान किया गया 700 किसानों की जान गई और अब वही सरकार के लोग जो काले कानून को तरह तरह से कहते थे कि उस के खिलाफ बोलते थे आज वह लोग पक्ष में बोल रहे हैं। आज मजबूरी में उन्हें उत्तर प्रदेश का चुनाव देखते ही तीनों काले कानून वापस लेने पड़े। आज बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार नहीं है। कोई काम नहीं है जो इन्वेस्टमेंट के वादे किए गए थे क्या उत्तर प्रदेश में कोई नया रोजगार का अवसर मिला क्या जौनपुर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले जो बड़ी-बड़ी नौकरियां निकली तो कही पेपर लीक हो गया या कभी उसको निरस्त करना पड़ा यह सरकार की उपलब्धि है। इनके जन प्रतिनिधियों को जगह-जगह अपमानित होना पड़ रहा है।इनके जनप्रतिनिधि कहीं जनता के सामने जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
इस दौरान अखिलेश यादव के साथ अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल व राम अचल राजभर भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि हमारे साथ कमेरा समाज के भी लोग जुड़े हैं और अब हमें चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता है जिसका उदाहरण आप मेरे साथ देख सकते है।इससे पूर्व हेलीपैड पर जिला अध्यक्ष राज बहादुर यादव सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पूर्व विधायक को पूर्व मंत्रियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *