डिवाइडर से टकराई दुपहिया गंभीर रूप से घायल युवक :बीएचयू रेफर

जौनपुर ब्यूरो : प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम बख्शा थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी मुकेश पाण्डेय (24) पुत्र लालमणि पाण्डेय अपने निजी कार्य से शम्भूगंज बाजार से घर लौट रहे थे । कि तभी सामने अचानक एक कुत्ता आ गया तेज रफ्तार में होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर गई। जिससे दोनो गिरकर घायल हो गए। बाइक पर सवार रामू पाण्डेय पुत्र महेंद्र नाथ पाण्डेय को ममूली चोटें आई और साथ बैठक मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए शिवाय न्यूरो हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाज़ुक होने पर डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *