डीसीएम चालक व परिचालक से पीट करने वाले आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
( राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।रविवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संचरित एक वीडियो जिसमें जनपद अयोध्या के थाना कैण्ट क्षेत्र मे लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नीली बत्ती लगी महिन्द्रा कार एक्सयूवी कार के चालक व कार में बैठे अन्य व्यक्तियों द्वारा एक ट्रक को ओवर टेक के दौरान कार पर आई खरोच को लेकर ट्रक को रोक कर उसके ड्राइवर व क्लीनर के साथ मार पीट किया गया था। जिसे कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हो रहे वीडियो को तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कैण्ट की पुलिस द्वारा ट्रक चालक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नागेश मिश्रा पुत्र स्व0 अरमचंद मिश्रा निवासी 16/486 इंदिरा नगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है।जबकि दो अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 कमलेश कुमार सरोज को सुपुर्द किया गया। बताया कि उक्त घटना मे थाना कैण्ट जनपद अयोध्या की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त वायरल वीडियों में दर्शित वाहन व मार-पीट कर रहे व्यक्तियों की तलाश की गयी तो उक्त वाहन महिन्द्रा कार एक्सयूवी कार सहादतगंज के पास मिली,जिस पर अवैध तरीके से नीली बत्ती लगी हुई थी को तत्काल उतरवा कर वाहन को सीज किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कैंट संदीप कुमार सिंह थाना कैण्ट,उ0नि0 कमलेश कुमार थाना कैण्ट जनपद अयोध्या, कांस्टेबल मनोज यादव थाना कैण्ट जनपद अयोध्या व
का0 अनुराग भारती थाना कैण्ट जनपद अयोध्या शामिल रहे।

