डॉ नन्द किशोर को दी गयी भावभीनी विदाई

डॉ नन्द किशोर को दी गयी भावभीनी विदाई

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना) संयुक्त निदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर को भावभीनी विदाई दी गई। जनपद हरदोई में उपनिदेशक कृषि के रुप में कार्यरत रहे डॉ नन्द किशोर अब अलीगढ़ मण्डल में संयुक्त निदेशक कृषि के रुप में अपनी सेवाएं देंगे। विदाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संयुक्त निदेशक को पुष्प गुच्छ भेंट किया। उन्होंने डॉ नन्द किशोर को शाल उढ़ाई व राम दरबार की प्रतिमा भेंट की। मुख्य विकास अधिकारी ने डॉ नन्द किशोर को भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। जिलाधिकारी ने भावुक होकर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त निदेशक कृषि कभी भी निराश न होने वाले अधिकारी रहे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व तन्मयता के साथ निर्वहन किया। जिलाधिकारी ने उदाहरणों के माध्यम से डॉ नन्दकिशोर के बेदाग कार्यकाल पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि उपनिदेशक कृषि के रुप में डॉ नन्द किशोर सभी विभागों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते थे। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि उपनिदेशक कृषि का पूरा कार्यकाल बेदाग रहा। अन्य अधिकारियों ने भी उपनिदेशक कृषि के साथ अपने यादगार लम्हों को रखा। अंतिम वक्ता के रुप में अपनी बात रखते हुए संयुक्त निदेशक कृषि ने कहा कि जब उन्होंने कृषि विभाग में सेवा शुरू की थी उस समय उनके जिलाधिकारी जी के मित्तल जी थे जो एक बेहतरीन जिलाधिकारी थे और कार्यकाल के अंतिम पड़ाव पर पर मंगला प्रसाद सिंह के रुप में ऐसे जिलाधिकारी मिले जिन्हे मानवीय संवेदना और प्रशासकीय क्षमता के मामले में उनके समकक्ष रखा जा सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी को उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *