जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्सेज की आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षा नियंत्रक श्री वी.एन. सिंह ने माननीय कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य की सहमति के बाद परिसर में दो केंद्रों के लिए डॉ रसिकेश , प्रबंध अध्ययन संकाय व डॉ संजीव गंगवार , कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग को केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया है। परिसर में संचालित विभिन्न कोर्स एमबीए, एचआर डी, फाइनेंस कंट्रोल, बीई , फार्मेसी, विज्ञान, मास कॉम, एप्लाइड साइकोलॉजी, बीएएल एलबी की परीक्षा के लिए डॉ. रसिकेश और इंजीनियरिंग के समस्त विभागों के लिए डॉ संजीव गंगवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस निमित्त डॉ रसिकेश ने बताया की ओमिक्रोन वायरस का प्रसार तेज है पर विश्वविद्यालय इसके सामान्य होने की दशा में जनवरी के अंतिम सप्ताह में सभी द्वितीय वर्ष के छात्रों के परीक्षा के तैयारियों में जुट गया है। कुलपति जी ने निर्देश दिया कि परीक्षा की सुचितापूर्ण ढंग से कराई जाए, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।

