*डॉ० अरुण कुमार भरारी को मिली प्रोफेसर की उपाधि*
राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन- भारत , आराध्य राम जी ट्रेनिंग एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी तथा द ग्लोबल ट्रेनिंग एंड रिसर्च मल्टीवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विगत दो दशकों से भी अधिक समय से नेचुरोपैथी,योग, हेल्थ केयर, प्राथमिक उपचार, ट्रेडिशनल हेल्थ केयर एंड वैलनेस के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (आई•एन•ओ•) के उत्तर प्रदेश के एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ० अरुण कुमार भरारी को द ग्लोबल ट्रेंनिंग एंड रिसर्च मल्टीवर्सिटी द्वारा प्रोफेसर का टाइटल प्रदान किया गया। डॉ० भरारी को पूर्व में भी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस, परंपरागत प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग भास्कर की मानद उपाधि, पूर्ण-प्रग्णा अवार्ड तथा भारत-गौरव अवार्ड जैसे कई सम्मान प्राप्त हैं। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ०आर०के० स्वर्णकार(ए०डी०जी०,पी०ए०सी०) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विशेष सचिव ड०सी०पी० शर्मा,राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन-भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ०रामजी शर्मा, डॉ० ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,हिंदू महासभा से चंद्रशेखर सिंह, चारु श्रीवास्तव, रविकांत विश्वकर्मा, रविप्रताप नारायण, प्रियंका तिवारी, सुनील कुमार द्विवेदी, योग प्रशिक्षक महेश कुमार, डॉ० विनोद कुमार यादव, डॉ० राकेश प्रताप सिंह, डॉ० शोभा रानी, डॉ० दीपक शर्मा, डॉ० एस० के० पाल, डॉ० विवेक शर्मा, डॉ० कल्पना सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, रजनी मिश्रा, सोनी शुक्ला, डॉ० टी० आर० सिंह (अधिवक्ता), विपिन शर्मा, एडवोकेट विनय कुमार शर्मा, श्री हुंकार दास जी महाराज, ज्योति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

