ड्राइवर ने महिलाओं के लिए नहीं रोकी बस, सीएम केजरीवाल के आदेश पर हुआ सस्पेंड

दिल्ली में महिलाओं के लिए बस नहीं रोकने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेश पर बस चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने मामले का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए सख्त हिदायत भी दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा ‘ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते क्योंकि महिलाओं का सफर फ्री है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है’। बता दें कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही बस ड्राइवर की पहचान कर ली गई, जिसके बाद चालक के खिलाफ त्वरित करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *