तहसील कर्मियो की मिली भगत से  सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने से तहसील की कार्यशैली संदेह के घेरे मे

अयोध्या‌।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
शासन द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की योजना तत्कालीन ग्राम प्रधानो की गांव की राजनीति के कारण सोहावल तहसील कर्मियो की मिली भगत से हो रहे अतिक्रमण जारी नियमो की धज्जिया उडा रही है।बताया जाता है कि ग्राम सभा   सारंगा पुर की सरकारी जमीन गाटा संख्या 854प्राथमिक विद्यालय858 चारा गाह तथा 848 बंजर  भूमि पर राजस्व कर्मी की मिलीभगत से अतिक्रमण कर लिया गया।मामले की शिकायत तहसील दिवस पर किये जाने के बाद जांच पैमाईश कर अतिक्रमण हटाने के बदले उक्त कारनामे को छिपाने के लिए भूमि युक्त अतिक्रमणकारियो को उसी जमीन पर पट्टा दिलाने की फाईल तैयार कर उपजिलाधिकारी सोहावल के सामने पेश कर उसी जमीन पर पटटा देने की चर्चाओ ने तहसील की कारगुजारियो की पोल खोल दी है।हालांकि इन सभी आरोपो से तहसील कर्मी अधिकारी जानकारी होने से स्पष्ट इंकार करते हैंँ।लेकिन शिकायतो पर क्या कार्यवाही की गयी।तथा पैमाईश कर किन किन अतिक्रमणकारियो पर क्या कार्यवाही हुई के बारे मे जानकारी होने से इंकार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *