तानाशाही रवैया अपनाने वाली मोदी सरकार ने अपनी गलती आखिरकार किया स्वीकार – सत्यभान सिंह

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी किसानों के आंदोलन के साल भर होने से ठीक 6 दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों कृषि काले कानून वापस लेने की घोषणा करने से आज यह साबित हो गया कि किसानों की मांग एकदम सही और जायज है।आज वही इस समय तानाशाही रवैया अपनाने वाली मोदी सरकार ने अपनी गलती स्वीकार कर यह साबित कर दिया कि देश के किसानों की मांग सही है।एक खास मुलाकात में उन्होंने कहा कि आज हम सब की खुशी का ठिकाना नही है।हमारे अन्नदाता किसानों के संघर्ष के और 703 अन्नदाताओं की शहादत के कारण यह जीत हुई है।वही इसी कडी़ में भारत की जनवादी नौजवान सभा उत्तर प्रदेश राज्यकमेटी सभी शहीद किसानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार अपनी अड़ियल रवैये के चलते साल भर किसानों को सड़कों रहने के लिए मजबूर कर दिया है।शहीद हुए किसानों के लिए एक शब्द न बोलने वाले प्रधानमंत्री जी का आज गरूर आखिर किसानों के संयुक्त आंदोलन से टूट गया।आजाद भारत मे इतनी बेरहम कोई सरकार नही रही और न भविष्य में बनने की कोई संभावना है।2014 से आम जनता से झूठ बोलकर गुमराह करने वाली वर्तमान सरकार को किसानों के आंदोलन उनकी औकात दिखा दिया।आज जो हमारे किसान शहीद हुए है उनकी शहादत का जबाब सरकार को देना होगा।अभी लड़ाई बांकी है,किसानों को खालिस्तानी,नकली किसान,हुडंगी,दंगाई कहने वालों के मुँहपर तमाचा है।आज जो किसान अपने हक वो अधिकार के लड़ रहा है उसको पता है सरकार ने तीन जो कानून लाकर किसानों के ऊपर थोप रहा है वह किसानों के हित में नही केवल पूंजीपतियों वे लिए था,आज हम देश के सभी सम्मानित किसानों को ,आंदोनकरिओं को हम बधाई देते है और आने वाले समय मे इस किसान,युवा,मजदूर,महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *