तार की समस्या से परेशान जीयनपुर नगर वासी : चेयरमैन हरिशंकर यादव के साथ पहुंच कर सौंपा ज्ञापन

तार की समस्या से परेशान जीयनपुर नगर वासी। चेयरमैन हरिशंकर यादव के साथ पहुंच कर सौंपा ज्ञापन।

जीयनपुर नगर वासियों को बिजली के तार व ट्रांसफार्मर से आए दिन होती है समस्याएं।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के अति करीबियों में कहे जाने वाले क्षेत्र जीयनपुर में बिजली की समस्या से आए दिन नगरवासी व ग्रामवासी परेशान रहते हैं। नगरवासियों व ग्रामवासीयो को कभी तार की समस्या तो कभी ट्रांसफार्मर की समस्या आए दिन होती रहती है । जिससे नगर के लोग अब आक्रोशित होते जा रहे हैं।

बता दें कि आज नगर पंचायत जीयनपुर के नगरवासी बिजली की समस्या को लेकर नगर पंचायत जीयनपुर के चेयरमैन हरिशंकर यादव के नेतृत्व में नौसहरा मोहल्ले में मोहम्मद सफी के घर से लड्ढा सा बाबा के मजार तक तार बदलने का ज्ञापन एसडीओ अखिलेश यादव कि अनुपस्थिति में जीयनपुर विद्युत विभाग के कर्मचारी को सौंपा । वहीं एसडीओ अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता कर मांग की है की तार को बदला जाए व नगर में ट्रांसफार्मर की दिक्कत को सही किया जाए । वही चेयरमैन हरिशंकर यादव ने बताया कि नौसहरा मोहल्ले के निवासी टाउन का बिल देते हैं लेकिन उनको बिजली पूर्वी फीडर से मिलती है जो कि ग्रामीण क्षेत्र की है उन्होंने इस संबंध में जब एसडीओ से बात किया SDO ने उनको आश्वासन दिया कि आपका काम हो जाएगा।
चेयरमैन हरिशंकर यादव ने एसडीओ से अपील की कि इस उमस भरी गर्मी में नगरवासी परेशान है जल्द से जल्द तार बदलवाने की कृपा करें। क्योंकि वहां बहुत ही गरीब परिवार के लोग रहते हैं। गरीबी का दर्द में भी समझ सकता हूं । क्योंकि मैं भी गरीबी मे पला बढ़ा हूं। चेयरमैन ने कहा कि नगर वासियों की पीड़ा मेरी पीड़ा है। मैं अपने नगर वासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

रिपोर्ट *नीतीश जायसवाल आजमगढ़*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *