तीन सितम्बर को प्रस्तावित सपा प्रदेश अध्यक्ष की खेत खलिहान यात्रा का गोसाईगंज विधान सभा क्षेत्र में होगा भव्य स्वागत-अभय सिंह

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की खेत खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो।किसान-नौजवान पटेल रथ यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का गोसाईगंज विधान सभा क्षेत्र मे जगह जगह आगामी 3 सितम्बर को भव्य  एवं  ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा।कहा कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है और स्वागत को लेकर पार्टी नेताओं कार्यकर्तओं को दिशा निर्देश जारी कर दिए गये है ।इसके लिए सभी पार्टी नेताओ ने कमान संभाल ली है। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी का पूरा कुनबा एक साथ मिलकर अपने नेता का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करेगा। विधायक अभय सिंह का कहना है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष की यह यात्रा गांव गरीब किसान नौजवान में नया उत्साह पैदा करेगी। सपा नेता के के सिंह ने बताया कि  प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल का गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के 11:30 बजे ककोली 12 बजे तारून, 12:30 बजे करनाईपुर, 1:00 बजे केशरूवा मोड़ पर व्यापक स्वागत करने की तैयारियो की रूप रेखा तैयार  की गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *