त्याग पर आधारित है भारतीय संस्कृति : ओझा

भारतीय नववर्ष पर 32 रेल डाक कर्मियों को किया गया सम्मानित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ| भारतीय संस्कृति व सभ्यता बहुत प्राचीन है. दुनिया की आठ प्राचीन संस्कृतियों में हिन्दू संस्कृति की खास पहचान है. सैकड़ों साल ज़ब देश गुलाम रहा तब भी हमारी भारतीय संस्कृति और हिन्दू रीति रिवाज़ व परम्पराएं जिन्दा रहीं| गुलामी के दौर में भी हमारे सामाजिक मूल्य जिन्दा रहे. इसी वजह से हिन्दू नववर्ष सिर्फ देश में ही नहीं दुनियाभर धूमधाम से मनाया जाता है. यह बात राजधानी के चारबाग क्षेत्र में स्थित रेल डाक सेवा ‘ ओ ‘ मंडल कार्यालय में भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रवर डाक अधीक्षक आलोक ओझा ने कही. समारोह में श्री ओझा ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए 32 रेल कर्मियों को अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित भी किया.कार्यक्रम का श्रीआरम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवन से हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री ओझा ने कहा कि हम हिन्दू समाज के लोग बाहर चाहे जो रहें लेकिन घर पहुंचते ही माता – पिता, भाई – बहन, पत्नी व बच्चों के प्रति बेहद आत्मीय हो जाते हैं. इतना ही नहीं, सभी के प्रति बातचीत में अपनत्व झलकने लगता है. यही हमारी संस्कृति है जो सभी को जीवनभर बांधे रखती है. मंच पर नेशनल सार्टिंग हब के मैनेजर हरिशंकर लाल  आदि अधिकारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की भव्यता में चार चांद लग गए। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधीक्षक रत्ना वर्मा ने किया। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें अधीक्षक श्रीमती रत्ना वर्मा ,प्लेटफार्म निरीक्षक श्रीमती कोमल दयाल, मंडलीय लेखाकार विकास कुंवर श्रीवास्तव, विलगन सहायक वरुण कुमार दिनकर, दामोदर मिस्त्री, प्रधान विलगन सहायक ओम प्रकाश शर्मा विलगन सहायक विनय कुमार सिंह जफर हुसैन विशाल श्रीवास्तव मनीष कनौजिया दिलीप कुमार श्रीवास्तव गौरव मिश्र संजीव कुमार रवि श्रीवास्तव जांच सहायक मनोज कुमार व्यवसाय सहायक विनय कुमार, अमला सहायक ऋषि कुमार एमटीएस बाबूलाल, बिलगन सहायक पंकज कुमार वर्मा, एच एस ए कालिका प्रसाद, अखिलेश कुमार द्विवेदी, बिलगन सहायक मोहित वाल्मीकि, श्रीमती उषा कुमारी, राजेंद्र मौर्य, रामसेवक, सतीश कुमार यादव, निसार अहमद, नवीन बाजपेई ,मेल गार्ड आरके वैश्य, लेखाकार अंकित सक्सेना, एमटीएस श्रीमती ममता आदि प्रमुख हैं। समारोह के दौरान समाजसेवी आर एल पाण्डेय को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *