थाना अध्यक्ष ने दर्जनों अपराधियों पर किया कड़ी कार्रवाईकार्यवाही। न्यायालय समक्ष पेश
जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
जनपद में बढ़ रहे हौसला बुलंद अपराधियों पर सरायख्वाजा थाना अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने किया कड़ी कार्रवाई, दर्जनों को भेजा न्यायालय, थाना अध्यक्ष ने टीम गठित कर एनबीडब्ल्यू सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे अभियुक्त को चिन्हित कर, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उप निरीक्षकों के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों /वाछित अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मय हमराह उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद उ0नि0 रोहित मिश्रा मय हमराह के साथ एनबीडब्ल्/ वसूली वारण्टी अभियुक्त महेन्द्र 46 वर्ष पुत्र फूलचन्द्र निवासी करंजाकला थाना सरायख्वाजा,सिरपत उर्फ श्रीपति 50 वर्ष पुत्र इस्लू निवासी करंजाकला ,राम आसरे 48 वर्ष पुत्र रामरुप निवासी मीरापुर,लालचन्द्र 38 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासी नगहटी, रामशकल 48 वर्ष पुत्र राम आसरे निवासी नगहटी, राहुल 24 वर्ष पुत्र चुन्नू उर्फ हरिश्चन्द्र निवासी जहिरुद्दीनपुर(दहिरपुर),
राना गौतम 25 वर्ष पुत्र स्व0 मनोज कुमार निवासी रामपुर डेरवा, सुजीत कुमार पुत्र जवाहिर गुप्ता निवासी कड़ैला थाना सरायख्वाजा जौनपुर उपरोक्त वारण्टी को गिरफ्तार कर उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा थाना सरायख्वाजा, संयुक्त टीम उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी शिकारपुर,उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद,का0विनोद प्रजापति, का0संदीप पाल, का0आनन्द सागर, का0अनुज शुक्ला, का0कन्हैया कुमार सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के साथ उपरोक्त अपराधियों पर नकेल कसने मे कामयाब रहे।

