थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर गिरफ्तार व 01 नफर बालअपचारी को बालगृह दाखिल कराया, जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना कैन्ट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 153/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व 1 नफर को बालअपचारी को बालगृह भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक नेकलेस बरामद किया।
पुलिस आयुक्त महानगरीय क्षेत्र लखनऊ के आदेश में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान, रोकथाम जुर्म जरायम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन हेतु दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) व अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी के दिशा-निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के निकट पर्यावेक्षण में तथा थानाध्यक्ष थाना कैण्ट के कुशल नेतृत्व में 2 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आज दिनांक 23.12.23 को आगन्तुक संजीव राई पुत्र धनबहादुर राई नि० न्यू सीआई लाइन आर्मी कैण्ट लखनऊ मय हमराह राइफल मैन अमन क्षेत्री 01 नफर अभियुक्तगण 1. सालिकराम पुत्र जगदीश यादव नि० ग्रा रामदेली जनपद पुरनिया बिहार उम्र 41 वर्ष 2. बालअपचारी उम्र 13 वर्ष के साथ थाना हाजा आये आगन्तुक/वादी द्वारा मु0अ0सं0 153/2023 धारा 380/411 भादवि में पंजीकृत कराया। अभियुक्त के कब्जे से सोने का हार बरामद किया गया। बालअपचारी को बालगृह में दाखिल कराया व अभियुक्त सालिक राम को आज दि0 23.12.23 को जेल भेजा गया।

