थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल व 35000/- रुपया बरामद-

दिनांक-03.03.2026
थाना खुटहन ,जनपद जौनपुर।

थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल व 35000/- रुपया बरामद-
1.दिनांक-02.03.2026 को वादिनी सुलेखा पत्नी रोहित विश्वकर्मा ग्राम पंचायत रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर के द्वारा प्रार्थना दिया गया कि दिनांक 28.02.2026 रात्रि करीब 10.00 PM बजे घर आयी तो देखी कि घर के अन्दर सूटकेश में रखा हुआ हार ,माँग टीका, करधन, मीना व नथिया गयाब था। घर में लगे CCTV कैमरा को चेक किया गया तो सुजीत रजक पुत्र मुन्नीलाल रजक ग्राम राउतपुर तथा इसका रिस्तेदार शेषमन रजक पुत्र मखनू कन्नौजिया निवासी मेढा मेरे खतीबपुर भैसा थाना सरायख्वाजा जौनपुर दिखाई दे रहे है। ये दोनो अक्सर इनके घर पर आते जाते रहते थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 44/26 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम 1.सुजीत रजक 2.शेषमन रजक पंजीकृत किया गया।
2.दिनांक-16.1.2026 को वादी लक्ष्मी नारायन यादव पुत्र स्व0 दूधनाथ यादव निवासी बीरमपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 09.01.2026 की रात्रि में घर से 03 चैन, 02 अंगुठी नथिया, मांग टीका, पैर का पावजेब, कमर बन्द (करधन) और मां का जेवरात हुमेल, हसुली, तोड़ा, पायल 20 हजार रूपया 600 अमेरिकन डालर व अन्य सामान अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-12/26 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरणः-
थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तों को उसरौली रोड पर चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। जिनसे नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम सुजीत रजक बताया जामा तलाशी से एक गले का हार, 03-03 का सेट बिछिया व 20,000/- रूपया मिला। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शेषमन रजक बताया जामा तलाशी से 01 नथिया मय लरी, कमरबन्द व 15,000/- रूपया मिला। उपरोक्त बरामद शुदा जेवरात थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/26 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित पाकर तथा बरामद 35000/- रूपये मु0अ0सं0 12/26 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित पाकर बरामद माल कब्जा पुलिस व अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए मु0अ0सं0-12/26 धारा 305 बीएनएस में अभियुक्तगण को प्रकाश में लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.सुजीत रजक पुत्र मुन्नीलाल रजक सा0 राउतपुर थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
2.शेषमन रजक पुत्र मखनू कन्नौजिया सा0 मेढामेरे खतीरपुर भैसा, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0-44/26 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0स0-12/26 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

बरामदगी-
1.01 हार पीली धातु, 01 नथिया मय लरी पीली धातु, 01 कमरबन्द सफेद धातु, 03-03 का सेट बिछिया सफेद धातु की व 35000 रु.(पैतीस हजार रुपया)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.श्री रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 जयकृष्ण यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.का0 राजेश यादव, का0 आकाश निषाद, का0 सोनू निषाद, का0 अरविन्द मिश्रा, का0 कुलदीप गोस्वामी, का0 सुरेन्द्र वर्मा, का0 सोनू यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *