थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा वादी के घर पर बम से हमला करने वाले 02 शातिर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना गोमती नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 122/2024 धारा 34/147/307/336/427/506 भादवि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ में वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. हरिविजय सिंह s/o हरदेव सिंह निवासी छुटका विसवा थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर, हाल पता अंसल A.P.I. सेक्टर E अहिमामऊ थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ (2) शिवांस सिंह चौहान s/o सचिन सिंह चौहान नि० सरसावा अर्जुनगंज थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ को मुखबिर की सूचना पर खरगापुर मण्डी विनीत खण्ड गोमतीनगर के पास से आज दिनांक 29.3.2024 को समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 21.3.2024 को आवेदक सच्चिदांनद शर्मा पुत्र जवाहर लाल शर्मा निवासी e-3/414 विनय खंड 3 गोमती नगर लखनऊ मय 3-4 हमराहीयान व्यक्ति के उपस्थित थाना आकर एक प्रा० पत्र हिन्दी लिखित व दस्खतीय अग्रेजी मे अपठनीय स्वंय के बताते हुए बावत प्रतिवादीगण द्वारा वादी के जीवन एव व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा पहुंचाने (वादी के घर पर बम से हमला करने) व वादी के वाहन स्कार्पियो UP32LX0369 को तोड़ फोड़ करने विषयक दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/2024 धारा 336/427/506 भादवि० बनाम 1. दो चार पहिया वाहन जिसमे एक स्कार्पियो एंव एक ब्रेजा (बिना नम्बर प्लेट के) पर सवार 8-9 लड़के नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 147/34/307 भादवि0 की बढोत्तरी की गयी।

