थाना गौराबादशाहपुर द्वारा घर का रास्ता भूली हुई विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके घर के परिजनों को किया गया सुपुर्द : सराहनीय कार्य

थाना गौराबादशाहपुर द्वारा घर का रास्ता भूली हुई विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके घर के परिजनों को किया गया सुपुर्द : सराहनीय कार्य
जौनपुर:थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के का0 बालमुकुन्द गुप्ता व का0 सोमेश्वर सिंह द्वारा दिनांक 08/09.07.2025 की रात्रि में कस्बा गौरा में गस्त दौरान कस्बा गौरा गस्त मे मामूर थे कि एक लड़की कस्बा में घूमती हुई मिली, लडकी मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही थी, कोबरा कर्म0गण द्वारा काफी पूछने पर अपना नाम खुश्बू पुत्री मंगरू निवासी ग्राम फ़तुही थाना बरदह जनपद आजमगढ बताई । उक्त घटना को थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर अवगत कराया गया । थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा फतुही गांव के प्रधान से जरिये दूरभाष नं0 077050 36478 पर सम्पर्क कर महिला की पहचान कराने के पश्चात लिखा पढ़ी के साथ सकुशल लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया, लड़की को उसके घर के परिजन मिले, जिनके साथ लड़की खुशी-खुशी अपने गाँव फ़तुही थाना बरदह जनपद आजमगढ चली गयी। लड़की के परिजन द्वारा परिजनों द्वारा परिजनों द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *