थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा लेखपाल पर हमला कर राजकीय कार्य में बाधा डालने से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक-14.06.2025*

*थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा लेखपाल पर हमला कर राजकीय कार्य में बाधा डालने से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 12.06.2025 को हल्का लेखपाल अभिषेक कुमार उपरोक्त द्वारा आई0जी0आर0एस0 की प्रा0पत्र राजकीय कार्य की जाँच मे ग्राम बगथरी पहुचे तभी विपक्षीगण द्वारा भद्दी भद्दी गाली देते हुए सरकारी दस्तावेज को फाड दिया गया व जान से मारने की नियत से आवेदक का गला दबाया गया, लोगो द्वारा बचाने के बाद जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए मारा पीटा गया व जान से मारने की धमकी दी गयी, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया था, उक्त घटना के पश्चात लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक 14.06.2025 को उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्रामोदय इण्टर कालेज के पास से समय करीब 11.10 बजे वांछित अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम बगथरी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को हिरासत पुलिस मे लेकर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. वेद प्रकाश सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम बगथरी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 125/2025 धारा 121(2)/132/109(1)/352/351(2)/324(3) बीएनएस 7 सीएलए एक्ट व 3(2)v एससी एसटी एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 श्रीराम प्रसाद थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 लल्लन थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *