थाना चन्दवक पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से एक पिलास, एक लोहे की सरिया व एक लोहे की सुम्मी बरामद

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.08.2021 को थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गोमती पुल बहद ग्राम चन्दवक के पास से दुकान में चोरी की योजना बना रहे 02 शातिर चोरों को हिकमत अमली से एकबारगी धावा बोलकर समय करीब 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण उपरोक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभि0गण-
1- दीपक बिन्द पुत्र मनोज बिन्द निवासी तिलबईया थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
2- छोटू कुमार बिन्द पुत्र सीताराम बिन्द निवासी तिलबईया थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक पिलास एक लोहे का सरिया का टुकङा ( दीपक बिन्द)
2. एक लोहे का सुम्भी ( छोटू बिन्द)
आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 187/21 धारा 401 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम के सदस्य-
1. उ0नि0 श्री प्रशान्त पाण्डेय,हे0का0 रामचन्द्र सिंह,हे0का0 गुरुदयाल यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *