थाना चन्दवक पुलिस ने एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.09.2021 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस व आबकारी क्षेत्र 4 की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 मुसम्मी पतिराज राजभऱ पुत्र पलकधारी राजभऱ उर्फ पलकू निवासी लोकापट्टी थाना चंदवक जौनपुर को एक जरिकेन में 10 लीटर अवैध शराब के साथ बगेरवा मोड़ गाजीपुर मोड़ से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.पतिराज राजभऱ पुत्र पलकधारी राजभऱ उर्फ पलकू निवासी लोकापट्टी थाना चंदवक जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 205/21 धारा 60 EX ACT थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक जरिकेन में 10 ली0 अवैध शराब
गिरफ्तार व बरादमगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1- श्री दिनेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 केराकत, जौनपुर।
2- उ0नि0 श्री उ0नि0 शिवप्रसाद पाण्डेय,का0 शनि वर्मा,का0 सुरज कुमार थाना चन्दवक जौनपुर।
3- प्रधान आबकारी सुरेश चन्द्र पटेल, प्रधान आबकारी सिपाही ओम प्रकाश सोनकर, आबकारी सिपाही चन्दन आबकारी टीम क्षेत्र 4 केराकत, जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *